Edited By swetha,Updated: 27 Apr, 2019 04:09 PM
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तथा भाजपा द्वारा गुरदासपुर से घोषित किए गए उम्मीदवारों से वहां की जनता अंसतुष्ट नजर आ रही है। यहां लोग कांग्रेसी नेता सुनील जाखड़ से नाराज हैं।
गुरदासपुरःलोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तथा भाजपा द्वारा गुरदासपुर से घोषित किए गए उम्मीदवारों से वहां की जनता अंसतुष्ट नजर आ रही है। यहां लोग कांग्रेसी नेता सुनील जाखड़ से नाराज हैं। वहीं उनका कहना है कि सन्नी दियोल को तो उन्होंने सिर्फ पर्दे पर ही देखा। वह उन्हें नहीं जानते।
पर फिर भी वह सन्नी दियोल में विनोद खन्ना का अक्स देख रहे है। स्व. खन्ना के कार्यों को याद करते हुए लोगों ने कहा कि वह पुलों वाले मंत्री के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों में पार्टियों को लोकल उम्मीदवारों को ही उतारना चाहिए क्योंकि जो उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं,उनसे काम करवाने के लिए वह मुम्बई जाएंगे या अबोहर। वहीं आम जनता की राय है कि अभिनेता होने के कारण सन्नी दियोल को वोट पड़ेंगे।