Students के लिए जरूरी खबर,  प्री-बोर्ड Exam को लेकर जारी हुई Guidelines

Edited By Vatika,Updated: 21 Jan, 2023 09:12 AM

guidelines issued regarding pre board exam

ई-पंजाब पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

लुधियाना (विक्की): स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की डेटशीट के अनुसार प्री-बोर्ड की परीक्षा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 2 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। मिशन शत-प्रतिशत के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा इन प्री-बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त किए जाने वाले अंकों का मूल्यांकन किया जाना है।  विद्यार्थियों द्वारा इन परीक्षाओं में से प्राप्त किए गए अंकों को विभाग के ई-पंजाब पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

ये हैं दिशा-निर्देश 

  • इस मूल्यांकन के लिए पेपर के अंक पंजाब पोर्टल पर दिए गए ङ्क्षलक के द्वारा विषय अध्यापकों द्वारा ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे।
  • ​​​​​​​​​​​​​​अंक पेपर होने के बाद 2 दिन के अंदर संबंधित अध्यापक द्वारा केवल 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की हो रही प्री-बोर्ड परीक्षा के भरे जाएंगे।
  • अनुपस्थित विद्याॢथयों के लिए एब्सैंट के लिंक पर क्लिक किया जाएगा।
  • ​​​​​​​एक बार फाइनल सबमिट अथवा अप्रूव के उपरांत परिणाम में कोई बदलाव नहीं हो सकेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!