Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Dec, 2022 11:51 PM
शहर की देहात पुलिस ने एक मर्डर केस में कलयुगी पोते और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है।
जालंधर : शहर की देहात पुलिस ने एक मर्डर केस में कलयुगी पोते और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले पोते द्वारा अपनी नानी की साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी छानबीन के दौरान पुलिस ने अब पोते व उसके साथियों पर शिकंजा कस दिया है।
बता दें कि नानी को मौत के घाट उतार देने वाले कलयुगी पोते और उसके साथियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान राकेश पुत्र सच्चिदानंद झा निवासी उस्मानपुर छोटी बारादरी फेस-2 थाना सदर जालंधर, जोइल मसीह उर्फ युद्धवीर पुत्र विक्टर निवासी जसवंत नगर जालंधर, विकास उर्फ नन्नू पुत्र जगतार सिंह, ईदगाह मुहल्ला गढ़ा, जालंधर के रूप में हुई है। उक्त आरोपियों ने पैसे और सोने के चक्कर में नानी का कत्ल कर दिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी राकेश जोकि मरहूम विजय छाबड़ा का पोता है, से चोरी किया गया नोकिया फोन, एक आईटेल मोबाइल औक एक रेड - मी ए-1 मोबाइल बरामद हुआ है। साथ में 15000 रुपए कैश भी मिला है।