नकोदर में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पहुंचे राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, दिया शांति और मानवता का संदेश

Edited By Kalash,Updated: 15 Nov, 2026 05:19 PM

governor gulab chand kataria

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया आज जालंधर पहुंचे हैं। उन्होंने आज दरबार श्री बुलंदपुरी साहिब जो कि नकोदर के मेहतपुर में स्थित है

पंजाब डेस्क : पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया आज जालंधर पहुंचे हैं। उन्होंने आज दरबार श्री बुलंदपुरी साहिब जो कि नकोदर के मेहतपुर में स्थित है में आयोजित आठवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबा बलदेव जी के कार्यों को खास उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि महज दो साल और दो दिन के छोटे से अंतराल में भारतीय संस्कृति और सिख गुरुओं की शिक्षाओं को 100 से ज्यादा देशों तक पहुंचाना आसान काम नहीं है। उन्होंने कहा कि इस पहल ने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के लोगों को मानवता, प्रेम और आध्यात्मिक विचारों से जुड़ने का अवसर दिया है। 

कटारिया ने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया को युद्ध और हिंसा के बजाय शांति, प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विनम्रता, दया और प्रेम से ही एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। गुरु नानक देव जी के 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' के सिद्धांत को याद करते हुए उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा बलदेव जी ने बहुत कम समय में भारतीय संस्कृति और गुरुओं के विचारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। यह खुशी की बात है कि दुनिया के अलग-अलग देशों से लोग इस विचारधारा से जुड़ने और मानवता पर चर्चा करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

दुनिया के कई देशों में चल रहे संघर्षों का जिक्र करते हुए कटारिया ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं। देशों और समाजों के बीच विवाद बढ़ाने के बजाय बातचीत के रास्ते तलाशने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या पक्ष को अपनी सोच को ही अंतिम सच नहीं मानना चाहिए, बल्कि दूसरों के नजरिए को भी समझना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!