युवाओं के लिए सुनहरा मौका, पंजाब पुलिस में निकली Bumper भर्ती

Edited By Kamini,Updated: 29 Feb, 2024 03:48 PM

golden opportunity for youth bumper recruitment in punjab police

पंजाब पुलिस भर्ती होने वालों के खुशी की खबर सामने आई है। पंजाब पुलिस में बंपर भर्तियां निकली हैं।

पंजाब डेस्क : पंजाब पुलिस भर्ती होने वालों के खुशी की खबर सामने आई है। पंजाब पुलिस में बंपर भर्तियां निकली हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में 1800 पदों पर भर्ती होगी। यह भर्ती पुलिस के जिला और सशस्त्र कैडर में कॉन्स्टेबल पद पर होगी। बताया जा रहा है इनमें जिला कैडर के लिए 1000 पद और सशस्त्र कैडर के लिए 800 पदों पर भर्ती होगी। योग्य उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि इसके लिए 14 मार्च से ऑनलाइन फॉर्म शाम 7 बजे से भरे जाएंगे जोकि 4 अप्रैल रात 11.55 बजे तक भरे जा सकेंगे। बता दें ये भर्ती केंद्रीय कॉन्स्टेबल भर्ती बोर्ड पंजाब पुलिस की तरफ से की जाएगी। मेरिट के आधार पर ही भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। 

यह भी पढ़ें : School Timing: पंजाब में बदला Schools का समय, जानें कब से लागू होंगे आदेश

ऐसे करें अप्लाई :

पंजाब पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन  के लिए वेबसाइट https://www.punjabpolice.gov.in पर क्लिक करना होगा। इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन करते कोई भी दिक्कत न आए इसके लिए हेल्प डेस्क गठित की गई है। कोई भी दिक्कत आने पर उम्मीदवार जारी किए हेल्पलाइन नंबर 02261306246 पर कॉल कर सकते हैं। पुलिस द्वारा जल्द ही सारी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले की उम्र 28 साल होनी चाहिए, जबकि एससी कैटेगरी वालों की उम्र 33 साल तक है। शैक्षणिक योग्यता आर्म्ड फोर्सेज के लिए 12वीं या इसके बराबर व एक्स सर्विसमैन कैटेगरी के लिए 10वीं जरूरी है।    

यह भी पढ़ें : 50 साल की उम्र में IVF करवाना अपराध, जानें Moosewala की मां ने कैसे पूरी की कानूनी प्रक्रिया

पंजाब पुलिस में भर्ती के लिए पंजाब के युवा सहित भारत में रहने वाला कोई भी युवा आवेदन कर सकता है। चयनित होने के बाद 3 साल तक वेतन 19900 रुपए प्रति महीना मिलेगा व अन्य शर्ते विभाग द्वारा साइट पर अपलोड कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हर साल पंजाब पुलिस में भर्ती की जाएगी,क्योंकि पंजाब सरकार ने सत्ता में आते कहा था कि पंजाब के युवाओं को विदेश जाने की जरूरत नहीं हैं, पंजाब में ही रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!