प्रेमी ने लड़की को पिलाई कीटनाशक, मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Aug, 2017 09:42 AM

girl murder  died

शादी करवाने के मामले को लेकर लड़के द्वारा लड़की को सप्ताह पहले कीटनाशक पिलाए जाने से लड़की ने एक सप्ताह बाद दम तोड़ दिया।

गोनियाना (गोरालाल): शादी करवाने के मामले को लेकर लड़के द्वारा लड़की को सप्ताह पहले कीटनाशक पिलाए जाने से लड़की ने एक सप्ताह बाद दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस के ढुलमुल रवैये से खफा परिजनों व रिश्तेदारों ने गोनियाना-बाजाखाना हाईवे पर धरना देकर चक्का जाम कर दिया। 

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले परमजीत कौर पत्नी अमृतपाल सिंह निवासी खेमूआणा की लड़की संदीप कौर को शादी करवाने के मामले में गांव के लड़के अर्शदीप सिंह ने अपने माता-पिता व दादी की सहमति से अपने घर बुला लिया व उसे कीटनाशक पिला दिया। इससे लड़की बेहोश हो गई। जैसे ही लड़की के परिजनों को पता चला तो उन्होंने लड़की को गोनियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जिसने आज दम तोड़ दिया। 

परिजनों ने लड़की की मौत से गुस्से में आकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी न होने से भड़के परिजनों ने गोनियाना-बाजाखाना सड़क पर जाम लगा दिया। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी लड़के अर्शदीप सिंह, उसके पिता बलकरण सिंह, मां सुखविंद्र कौर व दादी गुड्डी कौर को पुलिस ने एक सप्ताह बीतने के बाद भी गिरफ्तार नहीं किया। सूचना मिलने पर डी.एस.पी. भुच्चो ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!