गर्म तेल की चपेट में आने से हलवाई समेत लड़की झुलसी

Edited By Vatika,Updated: 12 Oct, 2019 11:39 AM

girl injured died

टांडा कस्बे में शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब घर में शादी की तैयारी को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच घर की कच्ची छत गिरने से गर्म तेल की चपेट में आए हलवाई सहित लड़की बुरी तरह झुलस गई। परिवार के लोगों ने दोनों को तत्काल ही इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल...

होशियारपुर(अमरेन्द्र): टांडा कस्बे में शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब घर में शादी की तैयारी को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच घर की कच्ची छत गिरने से गर्म तेल की चपेट में आए हलवाई सहित लड़की बुरी तरह झुलस गई। परिवार के लोगों ने दोनों को तत्काल ही इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल टांडा व बाद में बेहतर इलाज के लिए होशियारपुर सिविल अस्पताल रैफर कर दिया।
PunjabKesari
घायल की पहचान 32 वर्षीय विजय कुमार पुत्र लालचंद व लड़की की पहचान रीता रानी पुत्री देवेन्द्र कुमार के तौर पर हुई। दोपहर करीब 1 बजे दोनों ही घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद होशियारपुर के निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल होशियारपुर में उपचाराधीन घायलों के परिजनों ने बताया कि घर में 15 अक्तूबर को शादी की तैयारी को लेकर काम चल रहा था।

हलवाई विजय कुमार छत पर पकवान तैयार करने में लगा था कि इसी दौरान छत पर भार अधिक हो जाने व कच्ची छत होने की वजह से छत अचानक भरभराकर नीचे जा गिरा। नीचे कमरे में लड़की समेत कई लोग थे लेकिन गर्म तेल के छीटें लड़की के पैरों पर पडऩे से वह बुरी तरह घायल हो गई। घायल विजय कुमार के करीब 35 फीसदी व लड़की रीता के दोनों पांव के करीब 20 फीसदी हिस्सा ही गर्म तेल की चपेट में आया है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!