कॉलेज की छात्रा को जूस पिला 5 युवकों ने बारी- बारी किया दुष्कर्म

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Sep, 2017 08:19 PM

girl gang rape from girl

यहां के एक कालेज की छात्रा के साथ उसके दोस्त ने ही सामूहिक दुष्कर्म करवा दिया,...

बद्घडा(बलविंद्र): यहां के एक कालेज की छात्रा के साथ उसके दोस्त ने ही सामूहिक दुष्कर्म करवा दिया, जिस कारण पीड़ित के दोस्त सहित 5 युवकों को नामजद किया गया है। मुख्य आरोपी अब फौजी बनने के रास्ते पर है जो कि मुश्किल हो गया है। 


जूस पिला किया दुष्कर्म
लड़की ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दो सप्ताह पहले ही अमृत रंधावा नाम का एक लड़का उसका दोस्त बना था। जिस पर वह विश्वास करने लगी थी। गत 22 सितंबर को जब वह कालेज में थी तो अमृत का फोन आया कि उसे कोई जरूरी काम है, इसलिए वह उसके साथ चले। रीटा अमृत के साथ उसकी कार में बैठ कर चली गई। इस दौरान उक्त ने रीटा को जूस पिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद अमृत रंधावा के चार दोस्त भी कार में सवार हो गए। फिर यह सभी रीटा को लुधियाना और अमृतसर में ले गए, जहां सभी ने बारी-बारी रीटा से दुष्कर्म किया। लड़की खुद बेहोशी की हालत मेंं थी, इसलिए वह दोस्त की घिनौनी हरकत से अनजान थी। अंत में 25 सितंबर को आरोपी उसे रेलवे स्टेशन नजदीक छोड़कर फरार हो गए। लड़की ने घर पहुंच कर अपने माता-पिता को सारी बात बताई। 

 

4 दोस्तों को नामजद किया गया
दूसरी तरफ लड़की के लापता होने के बाद उसके माता-पिता द्वारा थाना कैंट में शिकायर्त दर्ज करवाई गई कि उनकी लड़की वापस घर नहीं लौटी। इसलिए शक है कि उसे अगवा किया गया है। लड़की के वापिस आने पर उसके बयान अनुसार अगवा करने के मामले में दुष्कर्म की धारा तहत अमृत सिंह रंधावा व उसके 4 दोस्तों को नामजद किया गया। 

 

आरोपी गया फौजी बनने
पुलिस ने कालेज के ही एक और अमृत सिंह नामक लड़के को गिरफ्तार कर लिया, जो कि गांव गिदड् का है परन्तु पड़ताल करने पर पता चला कि लड़के का नाम अमृत सिंह जरूर है, पर वह असली अमृत सिंह नहीं है। असली अमृत गांव किश्नपुरा का है जो अभी फरार है। यह भी पता चला है कि मुख्य आरोपी अमृत सिंह फौज की भर्ती पर गया हुआ है। जबकि पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है। अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अभी तक हाथ नहीं लगा है, उसके हाथ लगने के बाद ही बाकी के आरोपियों की शिनाख्त की जा सकेगी क्योंकि लड़की सिर्फ अमृत सिंह को ही जानती है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!