4 साल के रिलेशन का खौफनाक अंत, हैरान कर देगा पूरा मामला

Edited By Kalash,Updated: 07 Apr, 2024 01:10 PM

girl friend murder in punjab

मोहाली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है

पंजाब डेस्क : मोहाली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी। लड़की की पहचान एकता (27) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह यू.एस.ए. बेस्ड कंपनी में जनरल मैनेजर थी। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर मुरादाबाद के रहने वाले लड़की के बॉयफ्रेंड अनस कुरैशी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी युवक चंडीगढ़ में एक ढाबा चलाता था और वह करीब 4 वर्ष से लड़की के साथ रिलेशन में था।  

खबर मिली है कि किसी बात को लेकर उन दोनों का झगड़ा हुआ था। इसके बाद युवक ने तेजधार हथियार से वार कर लड़की की हत्या कर दी। इस वारदात तो अंजाम देने के बाद आरोपी बॉयफ्रेंड लड़की के परिवार की गाड़ी लेकर भाग गया और उसका हरियाणा में एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद जब हरियाणा पुलिस ने गाड़ी में मिले दस्तावेजों की जांच कर लड़की के परिजनों को फोन किया तो उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने घर में युवकी का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। वहीं सड़क हादसे में घायल आरोपी का चंडीगढ़ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!