गैस सिलैंडर फटा, 5 घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Sep, 2017 02:40 PM

gas cylinder blast

पुलिस थाना मेहरबान के इलाके में पड़ती प्रेम कालोनी में आज दोपहर गैस सिलैंडर फटने से एक महिला सहित 5 लोग बुरी तरह घायल हो

लुधियाना (खुराना): पुलिस थाना मेहरबान के इलाके में पड़ती प्रेम कालोनी में आज दोपहर गैस सिलैंडर फटने से एक महिला सहित 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को थाना पुलिस ने सी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया है। झुलसे लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक घायल अभी बयान देने की हालत में नहीं हैं। 

बताया जा रहा है कि बाद दोपहर गांव के एक कबाड़ की दुकान में गैस सिलैंडर फटने के कारण उक्त हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां गैस रिफिलिंग का गोरखधंधा बीते लंबे समय से चल रहा है और जरूरतमंद परिवारों से छोटे गैस सिलैंडर व ऑटो रिक्शा में कथित गैस भरकर मुंहमांगी कीमत वसूली जा रही है।जिस समय यह विस्फोट हुआ उस समय आरोपी द्वारा छोटे (5 किलो) वाले गैस सिलैंडर में बड़े गैस सिलैंडर से गैस की पलटी मारी जा रही थी। धमाके के कारण आसपास के घरों के लोग सहम गए वह उनकी आंखों के आगे अंधेरा छा गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!