Edited By Vatika,Updated: 02 Dec, 2022 12:33 PM

गोल्डी बराड़ को जल्द भारत लाया जाएगा, उक्त जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी।
पंजाब डेस्कः दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंट गोल्डी बराड़ को अमरीका में डिटेन किया गया है। गोल्डी बराड़ को जल्द भारत लाया जाएगा, उक्त जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी।
ਅਹਿਮ ਮਸਲਿਆਂ 'ਤੇ ਗੁਜਰਾਤ ਤੋਂ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ... LIVE https://t.co/UONY4prkKn
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) December 2, 2022
दरअसल, सी.एम. मान अहम मामलों को लेकर गुजरात में प्रैस कांफ्रैंस कर रहे है, जिसकी वीडियो उन्होंने ट्वीट भी की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गोल्डी बराड़ जल्द ही पंजाब पुलिस की गिरफ्त में होगा। कानून के मुताबिक उसे सजा मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मूसेवाला के परिवार को जल्द ही इंसाफ मिलेगा।
बता दें कि इस खबर के बाद सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि अगर सच में गोल्डी बराड़ का रेड कार्नर हुआ है तो सरकार उसे जल्द भारत लाए। उन्होंने कहा कि सच सामने लाना है तो पकड़े गए गैंगस्टरों का नार्को टेस्ट किया जाए ताकि यह पर्दा उठा सके कि संगीत जगत में इस कत्ल मामले में कौन-कौन-से चेहरे इसके पीछे छिपे हुए हैं। अगर केवल गैंगस्टर को पकड़ कर खानापूर्ति करनी है तो कुछ हासिल नहीं होगा। उन्होंने मांग की है कि गोल्डी और लॉरेंस को एक साथ बैठकर पूछताछ की जाए। जग्गू भगवानपुरिया को भी सामने बैठाकर सवाल-जवाब किए जाएं। आखिर कत्ल की पीछे क्या वजह रही है।