Edited By Updated: 23 May, 2017 03:49 PM
मोगा हलके अंदर 9वीं कक्षा में पढ़ती एक दलित नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
मोगा (पवन ग्रोवर): मोगा हलके अंदर 9वीं कक्षा में पढ़ती एक दलित नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
जानकारी अनुसार हलके के एक गांव के रहने वाले लड़के ने अपने दो साथियों समेत लड़की को कथित तौर पर अगवा कर खेत बनी मोटर पर लेजा घटना को अंजाम दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस अारोपियों की तलाश में जुटी है। इस समूचे मामले की जांच जिला पुलिस प्रमुख राजजीत सिंह हुन्दल खुद कर रहे हैं। उनकी तरफ से एस. पी. डी., डी. एस. पी. धरमकोट जसबीर सिंह, डी. एस. पी. डी. सरबजीत सिंह के नेतृत्व में टीमों का गठन कर दोषियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
बताया ये भी जा रहा है कि पुलिस ने एक अारोपी को काबू कर लिया है जबकि बाकी दो फरार बताए जा रहे है। उधर,पंजाब केसरी के साथ बातचीत दौरान डी. एस.पी. ने बताया कि पीड़ित लड़की के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर शेर सिंह, बेअंत सिंह और करमपाल सिंह उर्फ ममना खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही अारोपियों को काबू कर लेगी। फिलहाल पीड़िता को सरकारी अस्पताल में मैडीकल जांच के लिए भर्ती करवाया गया है।