सिविल अस्पताल के मुर्दाघर के फ्रिज खराब, बाहर ही सड़ रही लाशें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jul, 2017 06:57 PM

fridge of civil hospital mortuary poor dead corpses

शहीद भाई मनि सिंह सरकारी अस्पताल के मुर्दा घर में शवों को सुरक्षित रखने वाले फ्रिज खराब होने के कारण ...

भटिंडा(पायल): शहीद भाई मनि सिंह सरकारी अस्पताल के मुर्दा घर में शवों को सुरक्षित रखने वाले फ्रिज खराब होने के कारण लाशें खुले में पड़ी सड़ रही है। मुर्दा घर में मौजूद 12 में से 10 फ्रिज पिछले कई दिनों से बंद पड़े हैं, जिन्हें जिलाधिकारियों ने जानकारी होने के बावजूद भी ठीक नहीं करवाया है। हालात यह है कि लावारिस शवों को शिनाख्त हेतु 72 घंटें सुरक्षित रखना भी मुश्किल हो गया है। 

PunjabKesari

खुले में सड़ रही लाशें:
मुर्दा घर में फ्रिज खराब होने से लाशें खुले में सड़ रही हैं। रोजाना औसतन 3 से 4 शव पोस्टमार्टम हेतु मुर्दा घर में सुरक्षित रखवाए जाते हैं। लावारिस शवों को भी 72 घंटों तक शिनाख्त हेतु सुरक्षित रखना होता है, परन्तु फ्रिज खराब होने के चलते शवों को सुरक्षित रखना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को मुर्दाघर में स्थिति बेहद दयनीय देखने को मिली। चालू हालात के 2  फ्रिज में शव सुरक्षित रखे गए जबकि एक शव मुर्दाघर में बने चबूतरे पर पंखे तले रखा हुआ था, जो काफी गल-सड़ गया था। इसी प्रकार गत दिन से ही एक शव एमरजैंसी के निकट स्ट्रेचर पर ढककर रखा हुआ था, जिस में से दुर्गंध फैल रही थी। 

PunjabKesari

वर्षों पुराने हैं मुर्दाघर के फ्रीजर:
सरकारी मुर्दा घर में शव रखने हेतु 12 फ्रीजर मौजूद हैं। सभी फ्रीजर बरसों पुराने होने के कारण अकसर ही खराब रहते है। हालांकि विभाग द्वारा एक निजी कंपनी से फ्रीजर ठीक करने हेतु अनुबंध किया हुआ है, जो शिकायत मिलने के बाद फ्रीजर ठीक करने पहुंचती है, परन्तु इस बार काफी समय बीत जाने के बावजूद भी कंपनी अधिकारियों ने फ्रीजर ठीक नहीं करवाए है, जिस कारण स्थिति बंद से बदतर होती जा रही है। खुले में पड़े शव अस्पताल में ही बीमारियां फैला रहे हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। 

 

मुर्दाघर के कर्मचारी परेशान:
उक्त हालातों के चलते मुर्दाघर में कार्यरत कर्मचारी बेहद परेशान है क्योंकि उन्हें शवों की देखरेख हेतु कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कर्मचारी बर्फ लगाकर शवों को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं जबकि शव सडऩे के कारण हालात और भी दयनीय हो रहे हैं। ऐसे में शवों की बेकद्री भी हो रही है जबकि मुर्दाघर के हालात भी गंभीर बने हुए हैं। ‘‘फ्रीजर ठीक करवाने के लिए विभाग द्वारा एक कंपनी से अनुबंध किया हुआ है, जिन्हें फ्रीजर ठीक करने संबंधी सूचना दी गई है। विभागीय आदेशों के विपरीत वह अपने स्तर पर फ्रीजर ठीक नहीं करवा सकते। मामला गंभीर है, इसलिए जल्द ही इसके समाधान संबंधी उचित प्रबंध करवाए जाएंगे।’ हरभजन मांडी, एस.एम.ओ., सिविल अस्तपाल।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!