अकाली दल स्वतंत्रता के प्रधान साथियों सहित चढ़े टैंकी पर

Edited By Updated: 07 Dec, 2016 01:50 AM

freedom slogans including akali dal chief mates proud night tanki

गर्म ख्याली संगठनों द्वारा 8 दिसम्बर को भटिंडा के तलवंडी साबो में करवाए...

नाभा(जगनार, भूपा) : गर्म ख्याली संगठनों द्वारा 8 दिसम्बर को भटिंडा के तलवंडी साबो में करवाए जा रहे सरबत खालसा को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा सख्ती कर दी गई है और कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके रोष में आज बाद दोपहर अकाली दल स्वतंत्रता के प्रधान परमजीत सिंह सहौली अपने 4 साथियों समेत स्थानीय नई अनाज मंडी स्थित पानी वाली टैंकी पर चढ़ गए और ऊपर जाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जत्थे. सहौली ने कहा कि आज सुबह सिंहों ने सरबत खालसा वाली जगह पर पालकी साहिब वाली गाड़ी में गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश करवा दिए। 


इस पर प्रशासन ने सख्ती करते हुए सिंहों को पकडऩा शुरू कर दिया क्योंकि प्रदेश सरकार सरबत खालसा नहीं होने देना चाहती। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल से पंजाब में अकाली दल की सरकार है, के बावजूद बड़ी संख्या में सिंह आज भी जेलों में नजरबंद हैं, जिन्हें सरकार द्वारा रिहा नहीं किया जा रहा। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि वह बंदी सिंहों को जल्द रिहा करे। अगर जल्द ऐसा न किया गया तो समूचे सिख संगठन इक_ा होकर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!