महिला के Bank खाते से उड़ाए लाखों रुपए, भतीजे ने ही पत्नी संग मिलकर रच डाली साजिश

Edited By Kamini,Updated: 23 Nov, 2026 11:39 AM

fraud with woman

महिला के सांझे खाते से धोखे के साथ 15 लाख रुपए बैंक से निकाल कर धोखाधड़ी करने वाले भतीजे तथा उसकी पत्नी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): महिला के सांझे खाते से धोखे के साथ 15 लाख रुपए बैंक से निकाल कर धोखाधड़ी करने वाले भतीजे तथा उसकी पत्नी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में सरोज बाला पत्नी प्रमोद कुमार निवासी बलाचौर ने बताया कि उसके विदेश में रहने वाले 2 लड़कों की मौत हो गई थी जिसके उपरान्त उसने अपने भतीजे दीपक कुमार को अपने घर में रख लिया था उसने बताया कि उसने अपना रिहाईशी घर 20.43 लाख रुपए में बेच कर उसे बैंक में जमा करवा दिया था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि कम शिक्षित होने के चलते उसने अपने भतीजे के साथ अपना बैंक खाता सांझा रखा था। उसने बताया कि उसके भतीजे दीपक तथा उसकी पत्नी ने अलग अलग समय में धोखे से उसके बैंक खाते से 15 लाख रुपए निकाल लिए। उसने बताया कि जब वह बैंक की ब्रांच में गई तो उसे पता चला कि उसके खाते से 15 लाख रुपए गायब है।

इस संबंधी जब बैंक अधिकारियों से जानकारी ली तो पता चला कि उसके भतीजे तथा उसकी पत्नी ने निकाल लिया है। उसने बताया कि उसके भतीजे ने समझोते में कहा था कि यदि उसने 10 लाख रुपए वापिस नही किए तो वह पूरे 15 लाख रुपए लेने की अधिकारी होगी। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी.स्तर के अधिकारी द्वारा करने के उपरान्त थाना सिटी बलाचौर की पुलिस ने आरोपित दीपक कुमार पुत्र अशोक कुमार तथा उसकी पत्नी पिंकी निवासी जगतपुर रोड बलाचौर के खिलाफ दी भारतीय न्याय संहिता बी.एन.एस. 2023 की धारा के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!