गुरदासपुर में 29.57 लाख रुपये के सोने की कथित ठगी, UP के पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 26 Nov, 2026 09:12 AM

fraud news

गुरदासपुर में सोने की ज्वेलरी के लेन-देन में 29 लाख 57 हजार 780 रुपये की कथित धोखाधड़ी ...

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर में सोने की ज्वेलरी के लेन-देन में 29 लाख 57 हजार 780 रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना सिटी गुरदासपुर की पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कीम नंबर-5, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट गुरदासपुर निवासी भूपिंदर वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने लोकेश गर्ग और उसके बेटे सर्जल उर्फ गोविंदर निवासी राधा कृष्ण नगर, देवोल नगर, मथुरा (उत्तर प्रदेश) पर आरोप लगाया कि दोनों ने 355 ग्राम 540 मिलीग्राम सोने की ज्वेलरी कथित तौर पर धोखाधड़ी से अपने पास रख ली। इस सोने की कीमत 29 लाख 57 हजार 780 रुपये बताई गई है।

शिकायत मिलने के बाद थाना सिटी गुरदासपुर के मुख्य अधिकारी ने मामले की जांच की और अपनी रिपोर्ट उच्च पुलिस अधिकारियों को भेजी। कानूनी राय और मंजूरी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच एएसआई अजय राजन द्वारा की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!