सरकारी नौकरी का झांसा देकर Couple ने ठगे 14.98 लाख रुपये, पढ़ें पूरा मामला

Edited By Vatika,Updated: 26 Nov, 2026 09:00 AM

fraud ludhiana news

सरकारी नौकरी का सब्जबाग दिखाकर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपये ऐंठने वाले ठगों के गिरोह सक्रिय हैं।

लुधियाना (राज): सरकारी नौकरी का सब्जबाग दिखाकर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपये ऐंठने वाले ठगों के गिरोह सक्रिय हैं। ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है, जहां एक दंपति ने आपस में मिलीभगत करके सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए 14 लाख 98 हजार रुपये की बड़ी ठगी को अंजाम दिया।

आरोपियों ने न तो पीड़ित के जानकार को नौकरी लगवाई और न ही ली गई रकम वापस लौटाई। शिकायतकर्ता रमन कुमार की दरख्वास्त पर हुई गहन पुलिस पड़ताल के बाद थाना मोती नगर की पुलिस ने आरोपी पंकज कुमार और गगनदीप कौर के खिलाफ धोखाधड़ी की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, शिकायतकर्ता  रमन कुमार ने पुलिस को दी दरख्वास्त में आरोप लगाया था कि आरोपी गगनदीप कौर और उसके पति पंकज कुमार ने आपस में मिलीभगत करके उनके एक जानकार को सरकारी नौकरी पर लगवाने का झांसा दिया था।

आरोपियों की बातों में आकर पीड़ित पक्ष ने उन्हें कुल 14,98,000/- रुपये दे दिए। लेकिन मोटी रकम वसूलने के बाद आरोपी टालमटोल करने लगे— न तो उन्होंने सरकारी नौकरी लगवाई और न ही बार-बार मांगने पर पैसे वापस किए। पीड़ित रमन कुमार की शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा पूरे मामले और लेन-देन की गहनता से जांच-पड़ताल की गई। पड़ताल के दौरान धोखाधड़ी के आरोप सही पाए जाने पर संबंधित थाना पुलिस ने निम्नलिखित दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर मामले की आगामी तफ्तीश शुरू कर दी गई है और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!