कनाडा भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, 3 एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 26 Mar, 2024 06:01 PM

fraud in the name of sending to canada case registered

कनाडा भेजने का नाम पर 28 लाख रुपए की ठगी करने वाले 3 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है

नवांशहर (त्रिपाठी): कनाडा भेजने का नाम पर 28 लाख रुपए की ठगी करने वाले 3 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में गुरबख्श कौर पत्नी नरिन्दर सिंह निवासी सकोहपुर ने बताया कि उसका पति खेतीबाड़ी करता है। उसके 2 लड़कों में से बड़ा लड़का जार्डन में है तथा छोटा लड़का एक पैट्रोल पंप पर काम करता है। उसने बताया कि उसका छोटा लड़का विदेश जाना चाहता था। उसके बड़े लड़के ने बताया कि जार्डन में उसके साथ सुखविन्दर सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी भोगपुर काम करता है। उसका भाई सुखदेव राज जो एजेंटी का काम करता है, जिसके साथ बातचीत करके छोटे लड़के हरजीत सिंह को किसी बड़े देश भेज देगे। 

शिकायकर्त्ता ने बताया कि लड़के के कहने पर उन्होंने उक्त एजेंट सुखदेव राज के साथ बात की। उसने बताया कि उसके पास 2 वीजे है आप किसी लड़की को भी उसके साथ भेज सकते है। उसने बताया कि उसने अपने लड़के के साथ अपनी भतीजी का पासपोर्ट भी उक्त एजेंट को दे दिया। उसने बताया कि उसने अपने पति की लिमिट से तथा शेष पैसे उधारे लेकर उक्त को 28 लाख रुपए दे दिए। परन्तु उक्त एजेंट ने उसके लड़के तथा भतीजी को कनाडा नही भेजा तथा न ही वह पैसे वापस किए। उसने बताया कि जब जिस खाते में उन्होंने पैसे डाले थे उस संबंधी जानकारी हासिल की गई तो वह खाता वरुण दुबे का निकला। पुलिस को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापिस करवाने तथा आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है।

उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरांत दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सुखदेव राज,सुखविन्दर सिंह तथा वरुण दुबे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!