Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Aug, 2017 02:44 PM
मौड़ पुलिस ने एक फैक्टरी मालिक से धोखाधड़ी करने के मामले में 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
भटिंडा (विजय): मौड़ पुलिस ने एक फैक्टरी मालिक से धोखाधड़ी करने के मामले में 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार गांव बुर्ज की मानसाहिया इंडस्ट्री के मालिक खुशविंद्र सिंह ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि उसने राजस्थान की एक कंपनी को बेसन प्लांट के लिए लगभग 10 लाख की नई मशीनों का ऑर्डर दिया था।
इसके बाद आरोपी बजरंग लाल व दीपक कुमार ने उनको नई मशीनों के बदले पुरानी व गलत साइज की मशीनें भेज दीं। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्तियों ने गलत मशीनें भेज कर उसके साथ 10 लाख की ठगी की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।