Edited By Updated: 24 Mar, 2017 02:33 PM
पुलिस द्वारा ठगी मारने वाले 3 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया।
बटाला/धारीवाल(बेरी): पुलिस द्वारा ठगी मारने वाले 3 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया। इस संबंधी पीड़ित कुलविंद्र सिंह ने उच्च अधिकारियों को लिखित प्रैस नोट जरिए बताया कि उसके लड़के हरमनप्रीत सिंह ने 4 वर्ष पूर्व इटली में गुरभेज सिंह के साथ मिलकर सर्विस स्टेशन खोला था। गुरभेज सिंह जब पंजाब अपने घर आया तो उसने अपने लड़के के कहने पर गुरभेज सिंह, उसकी पत्नी प्रदीप कौर व उसके भाई प्रभजीत सिंह को 18.11.2012 को 23 लाख रुपए नकद दिए।
उन्होंने आगे बताया कि उसके लड़के हरमनप्रीत सिंह की एक हादसे में मौत हो गई, जिसके बाद गुरभेज सिंह ने सर्विस स्टेशन बेच दिया। जब उसने गुरभेज सिंह से बेचे हुए सर्विस स्टेशन के पैसे मांगे तो वह हमेशा टालमटोल करता रहा।