TV पर विदेश भेजने के देता था विज्ञापन, अब तक दर्ज हो चुके हैं 23 ठगी के मामले दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 05 Aug, 2019 11:46 AM

fraud case

स्टडी एक्सप्रैस के मालिक कपिल शर्मा पर ठगी का 23वां मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकत्र्ता हरिंद्र सिंह वासी बिलगा ने पुलिस को शिकायत दी

जालंधर (कमलेश): स्टडी एक्सप्रैस के मालिक कपिल शर्मा पर ठगी का 23वां मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकत्र्ता हरिंद्र सिंह वासी बिलगा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने टी.वी. पर स्टडी एक्सप्रैस का विज्ञापन देखा था, उसके बाद वह स्टडी एक्सप्रैस के दफ्तर पहुंचा जहां उसने कनाडा में स्टडी वीजा पर जाने की जानकारी मांगी। कपिल शर्मा ने उसे उनके ऑफिस में रजिस्ट्रेशन करवाने और कनाडा की यूनिवर्सिटी से ऑफर लैटर मंगवाने के नाम पर 10 हजार रुपए लिए थे। कुछ दिन में उसका कनाडा की यूनिवर्सिटीऑफ फ्रैसर वैली का ऑफर लैटर भी आ गया।

इसके बाद कपिल शर्मा ने 12 जुलाई, 2018 को उससे जी.आई.सी. के नाम पर 5,33,200 रुपए लिए। इसके थोड़े दिन बाद ही उसे कपिल शर्मा के ऑफिस से फिर से कॉल आई और यूनिवर्सिटी फीस के 5,39,000 रुपए जमा करवाने के लिए कहा गया, जिसकी पेमैंट उसने चैक के जरिए कपिल शर्मा को दी। इसके बाद कपिल शर्मा ने उसका फोन उठाना ही बंद कर दिया और जब भी वह उसके दफ्तर जाता तो उसे कहा जाता कि जल्द ही उसका वीजा लग जाएगा। मई, 2018 में कपिल शर्मा के ऑफिस से उसे फोन आया कि उसका कनाडा का वीजा रिफ्यूज हो गया है लेकिन उसका ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवा दिया जाएगा। 

थोड़े समय बाद जब वह कपिल के ऑफिस गया तो उसे पता चला कि उसका ऑस्ट्रेलिया का वीजा भी रिफ्यूज हो गया है। जब उसने उससे पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। बारादरी थाने पुलिस ने आरोपी कपिल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। कई मामले दर्ज होने के बाद भी आरोपी कपिल शर्मा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!