Edited By Mohit,Updated: 06 Feb, 2019 04:56 PM
विदेश भेजने का झांसा दे लाखों रुपए की ठगी मारने के आरोप में थाना मजीठा की पुलिस ने हरप्रीत कौर, उसके पति गुरप्रीत सिंह, ससुर राम सिंह सहित मानव व सिमरन सिंह निवासी मजीठा के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
अमृतसर (संजीव): विदेश भेजने का झांसा दे लाखों रुपए की ठगी मारने के आरोप में थाना मजीठा की पुलिस ने हरप्रीत कौर, उसके पति गुरप्रीत सिंह, ससुर राम सिंह सहित मानव व सिमरन सिंह निवासी मजीठा के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
मलकीत सिंह निवासी फतेहगढ़ चूडिय़ा, बख्तौर सिंह निवासी हरिया व जसवंत सिंह निवासी भंगवा ने संयुक्त रूप से पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उक्त आरोपियों ने उन्हें विदेश भेजने का झांसा दिया और 49 लाख रुपए की राशि ऐंठ ली। न तो आरोपियों ने उन्हें विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापस लौटाए। पुलिस ने मामले की जांच शुय कर दी है।