किसानों के मुद्दे को लेकर इस पूर्व सांसद ने छोड़ी भाजपा

Edited By Mohit,Updated: 26 Dec, 2020 10:41 PM

former mp harinder singh khalsa left bjp

पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने भाजपा नेतृत्व पर केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे............

फतेहगढ़ साहिबः पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने भाजपा नेतृत्व पर केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को पार्टी छोड़ दी। खालसा (73) ने 2014 में फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट पर आप आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की थी लेकिन उन्हें आप से उनकी कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया गया था। वह बाद में 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे। 

PunjabKesari

खालसा ने भाजपा नेतृत्व पर आंदोलनकारी किसानों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व के किसानों के प्रति उदासीन रुख के चलते पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय किया। हजारों किसान लगभग एक महीने से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं और वे गत सितम्बर में केंद्र द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को वापिस लिए जाने की मांग कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!