PM मोदी के  जन्मदिन पर पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने काटा केक

Edited By swetha,Updated: 17 Sep, 2019 01:42 PM

former cm badal cut cake on pm modi s birthday

देशहित के लिए नरेंद्र मोदी अब तक के सब से बढ़िया प्रधानमंत्री हैं। भविष्य में ऐसा प्रधानमंत्री मिलना असभंव है।

गिद्दड़बाहाः देशहित के लिए नरेंद्र मोदी अब तक के सब से बढ़िया प्रधानमंत्री हैं। भविष्य में ऐसा प्रधानमंत्री मिलना असभंव है।

उक्त शब्द पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गिद्दड़बाहा दौरे के दौरान कहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69 वें जन्मदिन का केक काटते हुए उनको बधाई दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी जी देश के महान नेता हैं, जिनके नेतृत्व से देश हर पक्ष से तरक्की कर रहा है। मोदी जी ने देश के लिए जो भी किया वह प्रशंसनीय है। प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि 100 दिनों में मोदी सरकार ने 5 सालों वाला काम करके दिखाया है। भविष्य में भी मोदी सरकार जनहित और देश की तरक्की वाले काम करेगी।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!