जालंधर समेत पंजाब के कई जिलों में 3 दिन धुंध का अलर्ट, बादलों की आंख-मिचौली से बढ़ेगी ठंड

Edited By Kalash,Updated: 25 Nov, 2026 11:43 AM

fog alert winter punjab

ठंड भले ही पूरी तरह से अपना रंग नहीं दिखा रही लेकिन धुंध ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है, जिसके चलते सुबह-शाम हाइवे पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जालंधर (पुनीत): ठंड भले ही पूरी तरह से अपना रंग नहीं दिखा रही लेकिन धुंध ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है, जिसके चलते सुबह-शाम हाइवे पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह तड़कसार पड़ने वाली धुंध के कारण वाहनों की गति तो धीमी पड़ ही रही है, साथ ही साथ विजिबिलिटी को लेकर भी दिक्कतें पेश आनी शुरू हो चुकी हैं।

वहीं मौसम विभाग ने 25 से 27 नवम्बर तक यैलो अलर्ट जारी किया है जिसके मुताबिक अगले 3 दिन महानगर जालंधर सहित पड़ोसी जिलों में धुंध का खासा असर देखने को मिलेगा। खासतौर पर खुले मैदानी इलाकों व हाइवे पर इसका प्रभाव अधिक रहेगा जबकि शहरी एरिया में भी धुंध अपना असर दिखाती नजर आ सकती है। इससे जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं जबकि परिवहन सेवाओं पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड धीरे-धीरे से बढ़ रही है, जिसके चलते आने वाले कुछ दिनों में तापमान और नीचे जाने के आसार बने हुए हैं। पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी के कारण पंजाब में ठंड का जोर देखने को मिलेगा क्योंकि पिछले कुछ दिनों के दौरान पारा 2 डिग्री सैल्सियस तक गिर चुका है। वहीं 24 नवम्बर को पंजाब का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रिकार्ड किया गया जोकि फरीदकोट में रहा।

वहीं सुबह जल्दी कामकाज पर जाने वाले लोगों को धुंध के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, हाईवे पर धुंध के कारण विजिबिलिटी कम हो जाएगी, जिसके चलते लंबी दूरी पर जाने वाले लोगों को गंतवय तक पहुंचने में अधिक समय लगेगा। ठंड के इस मौसम में बारिश ने अभी तक दस्तक नहीं दी है, लेकिन अगले सप्ताह बाद बादल छाने की संभावना है। इसके चलते सूर्य के दर्शन दुर्लभ हो जाएंगे और ठंड बढ़ेगी। वहीं, सुर्य और बादलों की आंख-मिचौली के चलते ठंड का प्रभाव और बढ़ेगा।

सर्दी की शुरूआत में बच्चों का रखें खास ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी की शुरुआत में बच्चों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। इस मौसम में ठंड लगने से बुखार या अन्य बीमारियां व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकती है, इसलिए बचाव करना बेहद जरूरी हो जाता है। बच्चों की छाती को गर्म रखने के लिए कपड़ों के नीचे वार्मर पहनना चाहिए। तापमान में अंतर होने के कारण लोग दोपहर के समय गर्म कपड़े उतार देते हैं जिसके चलते शाम को ठंड लगने की संभावना बढ़ जाती है। इस तरह की लापरवाही बीमारियों को निमंत्रण देने के समान है। इसलिए सुबह व शाम को विशेष ध्यान रखना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!