Edited By Updated: 11 Dec, 2016 04:29 PM
एक बार फिर से मां की ममता शर्मसार हो गई है। पुलिस को कुत्तो द्वारा नोचा भ्रूण मिला है। जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन से सटे चीमा नगर में रहते पूर्व आई.जी. करतार सिंह के घर के सामने रविवार दोपहर एक भ्रूण मिला है।
जालंधर :एक बार फिर से मां की ममता शर्मसार हो गई है। पुलिस को कुत्तो द्वारा नोचा भ्रूण मिला है। जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन से सटे चीमा नगर में रहते पूर्व आई.जी. करतार सिंह के घर के सामने रविवार दोपहर एक भ्रूण मिला है। भ्रूण को कुत्ते नोच रहे थे। वहां से गुजर रहे लोगों ने ये देखकर पुलिस को सूचित किया है। मौके पर आई पुलिस मामले की जांच कर रही है। कयास लगाया जा रहा है कि किसी बिन ब्याही मां ने ये गलत काम किया है।