बरनाला में कोरोना वायरस की एंट्री, 42 वर्षीय महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Apr, 2020 03:22 PM

first case of coronavirus in barnala

पंजाब में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना वायरस ने अब बरनाला में भी दस्तक दे दी है। यहां के सेखा रोड की रहने वाली एक 42 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बरनाला(विवेक सिंधवानी): पंजाब में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना वायरस ने अब बरनाला में भी दस्तक दे दी है। यहां के सेखा रोड की रहने वाली एक 42 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बरनाला में यह कोरोना वायरस का पहला मामला है, जिससे शहर में डर का माहौल बना हुआ है। सिविल अस्पताल के सीनियर मैडीकल अफसर डा. ज्योति कौशल ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की है। इसके साथ ही पंजाब में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 68 हो गई है।

पत्रकार से बातचीत करते हुए डा. ज्योति कौशल ने कहा कि उक्त महिला को दो दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि अब वह महिला के संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों की सूची बनाने जा रहे हैं ताकि उन्हें भी आइसोलेट किया जा सके।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!