Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Sep, 2017 12:13 PM
गांव सरूपे वाला में पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति ने पिस्तौल के बल पर पुलिस कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में एक हवलदार घायल हो गया।
गुरुहरसहाय (आवला): गांव सरूपे वाला में पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति ने पिस्तौल के बल पर पुलिस कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में एक हवलदार घायल हो गया।
सहायक इंस्पैक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि गांव सरुपे वाला में सहायक इंस्पैक्टर अमरीक सिंह फिरोजपुर थाना गुरुहरसहाय ने पुलिस पार्टी के साथ नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान जब पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह की स्कॉर्पियों गाड़ी (पीबी-29जी-0562) को रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने पिस्तौल के बल पर गाड़ी तेज रफ्तार से पुलिस कर्मचारियों पर चढ़ा दी। इस घटना में हवलदार ज्ञान सिंह घायल हो गया और उसे उपचार के लिए गुरुहरसहाय के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उससे 32 बोर पिस्तौल, 5 मैगजीन और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।