रंजिशन सौतेले भाई ने बहन को रस्सी से बांधकर काटे सिर के बाल

Edited By Vatika,Updated: 24 Nov, 2018 08:18 AM

firozpur hindi news

दिन-दिहाड़े विवाहित महिला के सिर के बाल काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना अबोहर के थाना सदर के अधीन आते गांव मलूकपुरा की बताई गई है। पीड़ित महिला को अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता 2 ब‘चों की मां है।

अबोहर (भारद्वाज): दिन-दिहाड़े विवाहित महिला के सिर के बाल काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना अबोहर के थाना सदर के अधीन आते गांव मलूकपुरा की बताई गई है। पीड़ित महिला को अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता 2 ब‘चों की मां है।

पीड़िता जसप्रीत कौर (30) ने बताया गुरुवार शाम करीब 4 बजे वह अपने घर में अकेली थी, इसी दौरान उसका सौतेला भाई भिन्दर सिंह उसके घर आया और उसने लात मार कर उसे जमीन पर फैंक दिया। उसके बाद उसे रस्सी से बांध कर सिर के बाल काटे और फरार हो गया। इसी दौरान उसकी बेटी स्कूल से आई, जिसने उसके बंधे हुए हाथ खोले और परिवार के सदस्यों को बुलाया। उसके बाद परिवार के लोगों ने उसे अबोहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।

पीड़िता के पति कुलदीप सिंह ने बताया कि हम अपनी सौतेली सास और परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल रखते हैं और मेरी पत्नी का सौतेला भाई इस बात की रंजिश रखता है। पीड़िता की सास सिमरजीत कौर ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और इन्साफ दिलाया जाए। थाना सदर के सब-इंस्पैक्टर बलविन्दर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला तथा उसके परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच में जो स"ााई सामने आएगी उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!