गाड़ियां बेचने के विवाद के दौरान फायरिंग, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 28 Nov, 2026 04:28 PM

firing over dispute

फाजिल्का की बाला जी मार्केट में गाड़ियां बेचने को लेकर आपसी विवाद के दौरान हुई फायरिंग के मामले में थाना सिटी फाजिल्का की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

फाजिल्का (कृष्ण): फाजिल्का की बाला जी मार्केट में गाड़ियां बेचने को लेकर आपसी विवाद के दौरान हुई फायरिंग के मामले में थाना सिटी फाजिल्का की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता संदीप कुमार पुत्र धर्म चंद निवासी गांव सैदो के उतराड़ उर्फ चांदमारी और आरोपी विशाल कुमार उर्फ विक्की बजाज पुत्र जगदीश कुमार निवासी राधा स्वामी कॉलोनी, फाजिल्का के बीच गाड़ियां बेचने को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले को सुलझाने के लिए 27 नवंबर 2026 को दोनों पक्ष बाला जी मार्केट में कुछ मौजिज व्यक्तियों के पास इकट्ठा हुए थे।

इस दौरान आरोपी विक्की बजाज ने तैश में आकर शिकायतकर्ता संदीप कुमार पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद थाना सिटी फाजिल्का की पुलिस ने 27 नवंबर 2026 को आरोपी विशाल कुमार उर्फ विक्की बजाज के खिलाफ मुकदमा नंबर 243 दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और आर्म्स एक्ट की धाराओं 25-27/54/59 के तहत कार्रवाई की है। इस मामले में ई-साक्ष्य (e-Sakshya) का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है और मामले की आगे की जांच हेड कांस्टेबल बिंदर कुमार द्वारा की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!