Edited By Vatika,Updated: 01 Oct, 2022 11:39 AM

घायल के बयानों के आधार पर तरनतारन निवासी साहिल व 3 अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज किया गया है।
अमृतसर(हरमीत): पंजाब के अमृतसर जिले में एक बार फिर गोलियां चली हैं। बाइक पर जा रहे युवक पर रंजिशन फायरिंग की गई। गोलीबारी में युवक घायल हुआ है, जिसे गुरु नानक देव अस्पताल (GNDH) में दाखिल करवाया गया है। युवक की छाती पर दाहिनी तरफ गोली लगी है। घायल के बयानों के आधार पर तरनतारन निवासी साहिल व 3 अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाम के समय तरनतारन में रहने वाला कनव वडेरा अपनी बहन को मिलने जा रहा था। अभी वह माहल के पास ही पहुंचा था कि एक सफेद रंग की इनोवा कार ने आकर उसे घेर लिया। उसकी बाइक के आगे इनोवा लगाई गई और उसे रोका गया। कार में 4 युवक सवार थे। एक युवक ने पिस्टल निकाली और सीधा फायर किया। गोली कनव की छाती पर दाहिनी तरफ लगी।
रंजिशन चलाई गई गोली
कनव ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका कुछ समय पहले तरनतारन निवासी साहिल के साथ झगड़ा हुआ था। वह तभी से उस पर हमला करने की फिराक में था। आरोपियों के साथ वही इनोवा कार में आया था और उसने अपनी रिवॉल्वर से उस पर फायर किया।