Edited By Vatika,Updated: 09 Aug, 2023 01:43 PM

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मोगा: मोगा के कोट इसे-खां में आज एक निहंग सिंह को एक दुकानदार ने गोली मार दी। गोली लगने से निहंग सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल इस घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।