घर के बाहर झगड़ा कर रहे थे दंपति, राहगीर ने चलाई गोली, पति घायल

Edited By Vatika,Updated: 08 Jan, 2020 05:09 PM

firing in gopal nagar

जालंधर के थाना 2 के अधीन आते गोपाल नगर में गोली चलने का मामला सामने आया है।

जालंधर(सोनू, कमलेश): जालंधर के थाना 2 के अधीन आते गोपाल नगर में गोली चलने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 1 व्यक्ति घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। PunjabKesari

जानकारी के अनुसार गोपालपुर के रहने वाले प्रह्वाद और उसकी पत्नी किरण के बीच घर के ठीक बाहर झगड़ा हो रहा था। इस दौरान कथित मीडिया कर्मी गुरदीप अपनी पत्नी के साथ बाइक पर गुजर रहा था। झगड़ा होता देख गुरदीप ने बाइक रोक ली। दरअसल झगड़े के दौरान किरण थाने में प्रह्लाद की शिकायत करने पर अड़ी हुई थी। गुरदीप बिना जान-पहचान के प्रह्लाद और किरण के झगड़े में घुस गया और किरण को कहने लगा कि वह चिंता न करे, वह उसे थाने लेकर जाएगा, जिसका पति ने विरोध किया। देखते ही देखते प्रह्लाद और गुरदीप गुत्थम-गुत्था हो गए और अचानक से गुरदीप ने अपनी पिस्तौल निकालकर प्रह्लाद की टांग पर गोली चला दी। गोली लगने से वह घायल हो गया जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। 

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि मीडिया कर्मी गुरदीप पहले भी आपराधिक गतिविधियों के चलते जेल की हवा काट चुका है। उसके खिलाफ थाना नंबर 1 में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने कुछ समय पहले ही पिस्तौल खरीदा था। पुलिस आरोपी की हिस्ट्री खंगालने में लगी हुई है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!