बरियार बाईपास के पास फायरिंग से दहशत, मोटरसाइकिल सवार 2 युवक फरार

Edited By Kalash,Updated: 24 Nov, 2026 11:03 AM

firing case in gurdaspur

गत रात अज्ञात आरोपियों द्वारा बरियार बाईपास के पास होटल गोल्डन पॉम के बाहर फायरिंग करने के बाद फरार होने का समाचार मिला है।

गुरदासपुर (विनोद, हरजिंदर गोराया): गत रात अज्ञात आरोपियों द्वारा बरियार बाईपास के पास होटल गोल्डन पॉम के बाहर फायरिंग करने के बाद फरार होने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार गत रात मोटरसाइकिल पर सवार दो नौजवानों द्वारा हवा में दो फायर किए गए। इस संबंधी एक दुकानदार द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की गई। पुलिस अधिकारी आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं।

वणर्नीय है कि कुछ दिन पहले इसी बरियार चौक से कुछ दूरी पर एक पुलिस कर्मचारी विनोद कुमार की भी गोली मार कर हत्या की गई थी। पुलिस अभी विनोद कुमार के कातिलों को तो गिरफ्तार नही कर पाई है तथा फिर गोली चलने की घटना ने लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!