सरपंच के घर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 22 Nov, 2024 10:49 AM

firing at sarpanch s house

पंजाब के कपूरथला में गोलियां चलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कपूरथला के गांव बलेरखानपुर में सरपंच के घर फायरिंग की गई है।

पंजाब डेस्क: पंजाब के कपूरथला में गोलियां चलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कपूरथला के गांव बलेरखानपुर में सरपंच के घर फायरिंग की गई है। नकाबपोश आरोपी फायरिंग कर फरार हो गए। बताया जा रहा कि इस दौरान 2 नकाबपोश कैमरे में कैद हो गए हैं। थाना सदर ने उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। 

पुलिस को बयान दर्ज करवाते हुए सरपंच सुखविंदर सिंह निवासी बलरेखानपुर ने कहा कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके बेटे विदेश में रहते हैं। गत 15 नवंबर देर रात उसके भतीजे ने बताया कि घर के बाहर गोली चलने की आवाज आई है। जब जाकर देखा तो गेट पर गोली का निशान था। जब कैमरे खंगाले गए तो उसमें 2 नकाबपोश युवक दिखाई दिए जिन्होंने गेट के आगे खड़े होकर गोली चलाई और फरार हो गए। उन्होंने कहा कि उन्हें डराने के लिए गोली चलाई गई है। उन्हें किसी भी रंगदारी, गैंगस्टर व फिरौती की कॉल नहीं आई है जिसके चलते माना जाए कि ये गोली उक्त कारणों करके चलाई गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!