स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में चली ताबड़तोड़ गोलियां, दहशत में लोग

Edited By Vatika,Updated: 16 Aug, 2024 09:14 AM

firing at punjab

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

टांडा (वरिंदर पंडित) : 15 अगस्त को जहां पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा था वहीं पंजाब में गोलियां चलने से सनसनी फैल गई है। दरअसल, टांडा  गांव कुराला कला में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाई गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

जानकारी के अनुसार गांव के रहने वाले बलजीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह के घर के सामने अज्ञात व्यक्तियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी, जो उनके गेट पर लगी। बताया जा रहा है कि 15 से 16 फायर हुए है। सूचना मिलने पर टांडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!