Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Nov, 2026 05:52 PM

बठिंडा में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर खुदकुशी करने के मामले में थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने उसकी कथित प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बठिंडा (विजय): बठिंडा में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर खुदकुशी करने के मामले में थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने उसकी कथित प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जसप्रीत कौर पत्नी धरमिंदर सिंह निवासी महिराज ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसके पति धरमिंदर सिंह के शादी से पहले आरोपी बेअंत कौर के साथ प्रेम संबंध थे। शादी के बाद भी बेअंत कौर ने उसके पति का पीछा नहीं छोड़ा जिससे उसका पति बेहद परेशान था। उसने बताया कि उसका पति कई बार दुखी होकर उसे मरने के बारे में कह चुका था। उक्त महिला से परेशान होकर गत दिनों उसके पति ने श्मशानघाट में जाकर फंदा लगा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बेअंत कौर के खिलाफ मरने को मजबूर करने के आरोपों में केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।