Edited By swetha,Updated: 19 Mar, 2020 08:25 AM
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की माता और पूर्व सासंद गुरदास सिंह बादल की धर्मपत्नी हरमन्दर कौर का गांव बादल में आज प्रातःकाल साढ़े 3 बजे निधन हो गया।
चंडीगढ़ः पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की माता और पूर्व सासंद गुरदास सिंह बादल की धर्मपत्नी हरमंदर कौर का गांव बादल में आज प्रातःकाल साढ़े 3 बजे निधन हो गया। वह अपने पीछे एक पुत्र एक बेटी छोड़ गए हैं। स्व.हरमंदर कौर धार्मिक प्रवृति वाली वाली महिला थी। उनका आज बाद दोपहर 3 बजे गांव बादल में अंतिम संस्कार होगा।