फिरोजपुर में कारोबारी ने उठाया खौफनाक कदम,  जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kamini,Updated: 17 Aug, 2026 01:21 PM

ferozepur businessman

शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल, स्पेयर पार्ट्स कारोबारी द्वारा खौफनाक कदम उठा लिया गया, जिसके बाद परिवार में हाहाकार मच गई।

 फिरोजपुर: शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल, स्पेयर पार्ट्स कारोबारी द्वारा खौफनाक कदम उठा लिया गया, जिसके बाद परिवार में हाहाकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह फिरोजपुर शहर के गोल्डन एनक्लेव एरिया में आज स्पेयर पार्ट्स के 65 वर्षीय कारोबारी ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना का पता चलते ही थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और पुलिस द्वारा इस घटना की हर एंगल से बड़ी गंभीरता के साथ जांच करते हुए पता लगाया जा रहा है कि इस घटना के पीछे आखिर कारण क्या है ?

मृतक कारोबारी की पहचान गुरकृपाल सिंह चावला के रूप में हुई है जोकि बगदादी गेट चौक में स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते थे। उन्होंने अपने लाइसैंसी  पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना संबंधी जानकारी देते हुए मृतक गुरकृपाल के भाई गगनदीप सिंह ने बताया कि, उनके भाई गुरकृपाल सिंह रोजाना की तरफ सुबह 4 बजे उठे। स्नान के बाद पाठ किया और पानी पीकर अपने कमरे में चले गए। 

इस दौरान उन्होंने कमरे दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आए तो पूरे परिवार को इसकी चिंता हुई, इसी बीच उन्होंने खुद को गोली मार दी। जब उन्हें ड्रेसिंग रूम के अंदर गोली चलने की आवाज सुनी तो उन्होंने तुरंत दरवाजा तोड़कर देखा तो गुरकृपाल सिंह खून से लथपथ हुआ गिरा पड़ा था। परिवार वालों का कहना है कि परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। ऐसे में उनका इस तरह से खौफनाक कदम उठाना काफी हैरानीजनक बात है। लेकिन उनके दिमाग से संबंधी बीमारी का इलाज PGI चंडीगढ़ में रहा था और एक साल पहले उनका ऑपरेशन भी हो चुका था। भाई गगनदीप सिंह ने बताया कि, मृतक गुरकृपाल की पत्नी 5 महीने पहले मोगा में गुरबाणी का कोर्स करने के लिए गई हुई है। 

परिवार वालों ने तुरन्त इसकी सूचना थाना सिटी पुलिस को दी। मौके पर टीम के साथ पहुंचे एएसआई गुरमीत सिंह जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि, इस मामले की हर पहलु से जांच की जा रही है। शव को पोसक्टमार्टम के बाद मोर्ची में रखवाया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!