Edited By Kamini,Updated: 12 Mar, 2024 05:53 PM
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए महिया सीनियर को गिरफ्तार किया है।
पंजाब डेस्क : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए महिया सीनियर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला खजाना कार्यालय, अमृतसर में तैनात सीनियर सहायक सुभदेश कौर को 3000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया रईया में वन विभाग में ब्लॉक वन अधिकारी के पद पर तैनात सुखदेव सिंह की शिकायत के आधार पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता सुखदेव सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त कर्मचारी उसका जीपीएफ जारी करने के बदले में 10,000 रुपए की रिश्वत मांग रही है और इस संबंध में पहले ही 2 किश्तों में 7000 रुपए ले चुकी है। इस शिकायत की शुरुआती जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर रेंज की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 3,000 रुपए की आखिरी किस्त लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here