Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jun, 2017 07:47 AM
सिविल अस्पताल के महिला वार्ड के बाथरूम में डेढ़ महीने का भ्रूण मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। सुबह जब सफाई कर्मचारी बाथरूम में पहुंचा तो उसने भ्रूण देखकर तुरंत ड्यूटी पर तैनात स्टाफ व डाक्टर को सूचित किया।
लुधियाना (सहगल): सिविल अस्पताल के महिला वार्ड के बाथरूम में डेढ़ महीने का भ्रूण मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। सुबह जब सफाई कर्मचारी बाथरूम में पहुंचा तो उसने भ्रूण देखकर तुरंत ड्यूटी पर तैनात स्टाफ व डाक्टर को सूचित किया। यह भ्रूण किसका था, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह भी पता नहीं चला पाया है कि उक्त महिला अस्पताल में भर्ती थी या किसी मरीज के साथ वहां आई थी।
अस्पताल प्रशासन द्वारा भ्रूण को कब्जे में लेकर उसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। अस्पताल के एस.एम.ओ. डा. कुलविंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर वार्ड में भर्ती मरीजों की छानबीन की गई परंतु कुछ पता नहीं चला। हो सकता है कि उक्त भ्रूणकिसी मरीज के साथ आई महिला का हो, जो बाद में गायब हो गई।