किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे 3 बेटियों के पिता ने तोड़ा दम

Edited By Vatika,Updated: 28 Jan, 2021 11:54 AM

father died due to kisan andolan

जिला फिरोजपुर अधीन पड़ते करी कलां के एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा,

फिरोजपुर: जिला फिरोजपुर अधीन पड़ते करी कलां के एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब किसानी आंदोलन में शामिल होने जा रहे नौजवान किसान की अचानक मौत हो गई। गांव के नंबरदार ने जानकारी देते बताया कि मृतक प्रेम सिंह किसानी आंदोलन में शामिल होने के लिए जा रहा था। 

PunjabKesari

बस अड्डे पर अचानक उसे घबराहट महसूस हुई, जिसके बाद उसे गांव के डाक्टर के पास ले जाया गया। वहां सेहत ज़्यादा बिगड़ने के कारण उसे दिल का दौरा पड़ गया, जिस कारण उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार सहित गांव में मातम छा गया।
PunjabKesari
मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके घर 3 बेटियां हैं और अब उसके लिए घर का गुज़ारा करना बहुत कठिन हो गया है। मृतक की पत्नी और परिवार की तरफ से आर्थिक मदद की मांग की गई है। पुलिस की तरफ से परिवार के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!