Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 04:25 PM
सरकारी हिदायतों मुताबिक धान की बिजाई करने वाले किसानों द्वारा धान की फसल की कटाई शुरू कर दी गई है परन्तु दूसरी तरफ धान की खरीद 2 अक्तूबर से शुरू होने के कारण किसानों को सरकारी धान की फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
जलालाबाद (सेतिया): सरकारी हिदायतों मुताबिक धान की बिजाई करने वाले किसानों द्वारा धान की फसल की कटाई शुरू कर दी गई है परन्तु दूसरी तरफ धान की खरीद 2 अक्तूबर से शुरू होने के कारण किसानों को सरकारी धान की फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
जानकारी अनुसार किसानों द्वारा इस बार पी.आर.111, पी.आर -114, पी.आर -126, पी.आर.121 किस्म की धान की फसल बिजाई की थी इनमें पी.आर -126 धान की फसल बीजने से लेकर पकने तक 110 दिनों में तैयार हो जाती है।
उक्त फसल पक जाने कारण किसानों द्वारा कटाई शुरू कर दी गई है परन्तु किसानों को सरकारी भाव बेचने के लिए 2 अक्तूबर तक का इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि अभी सरकारी धान की खरीद शुरू होने में देरी हो सकती है।
उधर, पी.आर.126 धान की कटाई करने वाले किसान जसवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने सरकारी हिदायतों मुताबिक 15 जून को धान की बिजाई की थी परन्तु धान की कटाई के बाद उन्हें मजबूरन सरकारी खरीद का इंतजार करना पड़ेगा,या फिर निजी व्यापारियों को कम भाव में धान की फसल बेचनी पड़ेगी।
वहीं अनाज मंडियों में कमेटी अधिकारियों की कथित लापरवाही के चलते नमी वाला धान मंडियों में आना शुरू हो गया है जबकि किसानों को मंडियों में नमी वाला धान लाने पर मनाही के आदेश जारी किए हुए हैं।
कैपशन - खेत में हुई पी.आर.126 धान की कटाई का दृश्य (सेतिया)