आर्थिक तंगी के कारण किसान ने की खुदकुशी

Edited By Vaneet,Updated: 02 Nov, 2018 07:51 PM

farmer suicides due to financial crunch

मोगा जिले के गांव परोजवाल बाडा निवासी किसान भगवान सिंह (23) जो 2 बच्चों का पिता था, ने आर्थिक तंगी के चलते जहरीली दवाई पीकर ....

मोगा(आजाद): मोगा जिले के गांव परोजवाल बाडा निवासी किसान भगवान सिंह (23) जो 2 बच्चों का पिता था, ने आर्थिक तंगी के चलते जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या किए जाने का पता चला है। इस संबंध में पुलिस चौंकी कमालके के प्रभारी सुरजीत सिंह द्वारा मृतक के भाई हरबंस सिंह के बयानों पर अ.ध. 174 की कार्रवाई की गई है। 

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि भगवान सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह जो खेतीबाड़ी का काम करता था और उसके पास थोड़ी जमीन थी। जिस कारण उसने कुछ लोगों से कर्जा भी ले रखा था। इसी कारण वह आॢथक तौर पर तंग परेशान रहने लगा। आज जब उसकी पत्नी गांव रसूलपुर में गई हुई थी और वह घर में अकेला था। उसने कोई जहरीली दवाई पी ली। जिस पर उसकी हालत बिगड़ गई। जिसका पता चलने पर परिजनों द्वारा उसे सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। चौंकी प्रभारी ने कहा कि आज सहायक थानेदार सतपाल सिंह द्वारा सिविल अस्पताल मोगा से भगवान सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि वह उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!