धान को पानी लगाने गए किसान के साथ घटा हादसा, हुई दर्दनाक मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 21 Jul, 2024 05:17 PM

farmer died due to electric shock

गांव ढिलवां में धान को पानी लगाने गए किसान की करंट लगने के कारण मौत होने की खबर प्राप्त हुई है।

तपा मंडी : गांव ढिलवां में धान को पानी लगाने गए किसान की करंट लगने के कारण मौत होने की खबर प्राप्त हुई है। इस संबंध में जांच अधिकारी जसविंदर सिंह सहायक थानेदार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक बलकार सिंह के भाई गुरपाल सिंह पुत्र धन्ना सिंह निवासी लश्करी पत्ती ढिलवां ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए है कि उनकी साढ़े चार एकड़ जमीन घर के पास ही है।    

आज सुबह जब उसका भाई बलकार सिंह खेत में धान को पानी लगाने के लिए मोटर का बटन दबाने लगा तो जबरदस्त करंट लगने के कारण वह नीचे गिर गया। परिवार के सदस्यों को जब पता चला तो तुरंत उसे सिविल अस्पताल बरनाला इलाज के लिए ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने बलकार सिंह को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी ने मृतक के बयानों पर 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चे छोड़ गया है।     

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!