कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे संघर्ष दौरान आई बुरी ख़बर, नौजवान किसान की अचानक मौत

Edited By Vatika,Updated: 04 Aug, 2021 06:26 PM

farmer died

यहां के पास के गांव रायपुर कलां के नौजवान किसान जतिन्दर सिंह (34) की बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

मोहालीः  यहां के पास के गांव रायपुर कलां के नौजवान किसान जतिन्दर सिंह (34) की बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 

मृतक नौजवान किसानों के संघर्ष में सिंघु बार्डर पर गांव रायपुर कलां के निवासियों की तरफ से चलाए जा रहे लंगर में सेवाएं निभाता आ रहा था। गत रविवार को ही लगातार 20 दिन सिंघु बार्डर पर लगाने के बाद वापिस आया था। गांव के किसान नेता लखमीर सिंह ने बताया कि जतिन्दर सिंह की आज सुबह मौत हुई।

 मृतक किसान जतिन्दर सिंह की पत्नी और पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपनी बूढ़ी माता और 9 वर्षीय पुत्र का इकलौता सहारा था। उन्होंने सरकार से मृतक नौजवान के परिवार को 5 लाख की मुआवज़ा राशि और अन्य सुविधाएं देने की मांग की है। उधर नौजवान किसान जतिन्दर सिंह की इस तरह हुई अचानक मौत के बाद इलाके में शोक की लहर पाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!