Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jun, 2017 03:07 PM
गांव होडला कला में किसान की अचानक करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सुखवीर सिंह काला पुत्र जोगिंद्र सिंह रात को खेत में धान को पानी लगाने गया था
भीखी (तायल): गांव होडला कला में किसान की अचानक करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सुखवीर सिंह काला पुत्र जोगिंद्र सिंह रात को खेत में धान को पानी लगाने गया था कि अचानक वह करंट की चपेट में आ गया, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं ए.एस.आई. बलवीर सिंह ने बताया कि गांव किशनगढ़ फरवाहीं में गांव कोटदुन्ना (बरनाला) का रहने वाला राज-मिस्त्री रणजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह मकान का निर्माण कार्य कर रहा था कि अचानक करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।