Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 10:27 AM
गांव फतेहगढ़ छन्ना में एक किसान काका सिंह (55) पुत्र जंग सिंह की मानसिक परेशानी के चलते मौत हो गई। मृतक किसान के लड़के बलविंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता के पास केवल 4 एकड़ जमीन है। उसके पिता पर करीब 8 लाख रुपए का कर्ज होने से वह मानसिक तौर पर...
समाना(अशोक) : गांव फतेहगढ़ छन्ना में एक किसान काका सिंह (55) पुत्र जंग सिंह की मानसिक परेशानी के चलते मौत हो गई। मृतक किसान के लड़के बलविंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता के पास केवल 4 एकड़ जमीन है। उसके पिता पर करीब 8 लाख रुपए का कर्ज होने से वह मानसिक तौर पर परेशान रहते थे।
गत दिन उसके पिता काका सिंह सुबह घर से खेत गए थे। सायं करीब 5 बजे उनके खेत के साथ लगने वाले किसान भोली सिंह ने देखा कि उसके पिता काका सिंह खेत में बनी पानी की नाल में बेसुध पड़े हैं। भोली सिंह ने उन्हें इस बात की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने खेत में जाकर देखा तो उसके पिता की मौत हो चुकी थी। बलविंद्र सिंह ने बताया उसके पिता काका सिंह की मौत संबंधी पुलिस को सूचना नहीं दी गई और उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।