Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 04:04 AM
गांव जोधपुर पाखर में कर्ज तथा बीमारी से परेशान एक खेत मजदूर ने कीटनाशक निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी....
मौड़ मंडी(प्रवीन): गांव जोधपुर पाखर में कर्ज तथा बीमारी से परेशान एक खेत मजदूर ने कीटनाशक निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी देते हुए भाकियू उगराहां के अध्यक्ष बलवीर सिंह ने बताया कि बूटा सिंह (33) की करीब एक साल पहले हादसे में टांग टूट गई थी।
गरीबी के कारण उचित उपचार नहीं हो सका जिस कारण इन्फैक्शन हो गया। दिहाड़ी आदि पर न जाने के कारण पैसे का प्रबंध नहीं हो सका, जिससे उसे उपचार तथा परिवार के पालन-पोषण के लिए कर्ज उठाना पड़ा। अब उस पर करीब 3 लाख रुपए का कर्ज था। इसी परेशानी के चलते उसने कीटनाशक निगलकर खुदकुशी कर ली।