Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Aug, 2026 04:49 PM

परिवार का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
अमृतसर : अमृतसर के भंडारी ब्रिज पर उस समय हंगामा मच गया जब एक परिवार ने खुद पर तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। परिवार का आरोप है कि उन्हें दुकान को लेकर परेशान किया जा रहा था और वे लंबे समय से पुलिस से इंसाफ़ की गुहार लगा रहे थे।
परिवार का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज़ होकर उन्होंने भंडारी ब्रिज पर यह भयानक कदम उठाने की कोशिश की।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत परिवार से तेल की बोतल छीन ली और उन्हें आग लगाने से रोक दिया। इस दौरान मौके पर काफी अफरातफरी मची रही।
पुलिस ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि वे इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे। पुलिस अब परिवार के आरोपों और दुकान से जुड़े विवाद की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here